मोक्ष के मंच पर पूरी रात नाची कामना: अबकी 40 नहीं, 10 नगरवधुओं ने किए तांडव; बाबा से मांगा जन्म सुधार का मौका
मोक्ष के मंच पर 10 घंटे तक कामना नाची। ये कामना अगले जन्म में आम औरत की तरह से जीवन जीने की इच्छा थी। रात 9 बजे से अगले सूर्योदय तक नाचने की इच्छा लेकर आईं नगरवधू ने बाबा मसाननाथ को मन में रखकर अपने अंदाज में लटके-झटके दिखाए। हालांकि इस बार 40 नहीं सिर्फ 10 नगरवधुओं ने तांडव-ठुमके लगाकर बाबा मसाननाथ से जन्म सुधार का मौका मांगा। घाट पर निर्माण कार्य के चलते नगरवधुओं और दर्शकों की संख्या पिछले साल से चार गुना तक कम रही। लेकिन न तो लोगों उत्साह बैठा और न ही आंख लगी। कोई इन्हें गणिकाएं, कोई नगरवधू तो कोई योगिनियों का नाम देता रहा और पूरी रात बिना झपकी के टकटकी लगाए नृत्य भावांजलि का लुत्फ उठाता रहा। मंदिर व्यवस्थापक गुलशन कपूर के अनुसार हर साल लगभग 40 नगरवधुएं अपने आप मणिकर्णिका घाट तक आ जाती थीं लेकिन इस बार जगह न होने से संख्या 10 तक सीमित हो गई। मगर उनके उत्साह और भक्ति में कोई कमी नहीं आई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 25, 2026, 23:54 IST
मोक्ष के मंच पर पूरी रात नाची कामना: अबकी 40 नहीं, 10 नगरवधुओं ने किए तांडव; बाबा से मांगा जन्म सुधार का मौका #CityStates #Varanasi #ManikarnikaGhatVaranasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
