लाठी चार्ज की कोई जगह नहीं , छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बोले कमल हासन; सरकार की इस पहल का किया स्वागत

नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ऐसे में तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने बातचीत के लिए सरकार की इच्छा का स्वागत किया है। एक्टर और नेता ने कहा कि टकराव की जगह बातचीत का रास्ता अपनाना सही दिशा में उठाया गया कदम है और यह लोकतंत्र के काम करने का सबूत है। उन्हें उम्मीद है कि इससे देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होंगे। कमल हासन की राय शनिवार को कमल ने एक्स पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के नेतृत्व में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच बातचीत के लिए सरकार की इच्छा का स्वागत किया। उन्होंने लोगों से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि बातचीत से शिक्षा व्यवस्था में सार्थक और स्थायी सुधार हों।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 14:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लाठी चार्ज की कोई जगह नहीं , छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बोले कमल हासन; सरकार की इस पहल का किया स्वागत #Entertainment #SouthCinema #National #KamalHaasanWelcomeGovernmentDecision #StudentProtests #EducationReform #NeetPaperLeak #DharmendraPradhan #KamalHaasan #KamalHaasanStudentsProtest #KamalHaasanNeet #SubahSamachar