Una News: डिजिटल पुस्तकालय में पढ़ेंगे ककराणा स्कूल के विद्यार्थी

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककराणा के विद्यार्थियों को अब डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। ककराणा विद्यालय में शनिवार को विधायक विवेक शर्मा ने डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। विद्यालय में लाइब्रेरी के लिए दस लाख रुपये की लागत से नया भवन बनाया गया है। इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में गुरुकुल जैसा माहौल तैयार किया जा रहा है। इसमे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी मिलेंगे। हर मंगलवार को स्कूलों में हनुमान चालीसा का पाठ भी करवाया जा रहा है, जिससे बच्चों में आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके। शर्मा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाएं । सरकारी स्कूलों में अब निजी स्कूलों की तर्ज पर स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक शिक्षण सामग्री, बेहतर ड्रेस कोड जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 19:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: डिजिटल पुस्तकालय में पढ़ेंगे ककराणा स्कूल के विद्यार्थी #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar