Kabirdham: कवर्धा में 50 से ज्यादा खाद्य दुकानों पर छापा, अखबार में खाना परोसने पर लगी फटकार

कवर्धा शहर में स्ट्रीट फूड बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक चाट-गुपचुप, गन्ना जूस और फास्ट फूड दुकानों में दबिश दी। दो दिन चले औचक निरीक्षण में कई दुकानों में गंदगी, बिना सुरक्षा उपाय खाद्य सामग्री परोसना और अखबारी कागज में खाना देना जैसी लापरवाही सामने आई। विभाग ने सख्त चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई राज्य शासन के “सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान एग रोल सेंटर व हरियाणा जलेबी दुकान में खाद्य पदार्थ अखबार में परोसते पाए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को तुरंत ऐसा बंद करने के निर्देश दिए। बताया गया कि अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही जहरीली होती है, जो खाने में मिलकर शरीर में पहुंच सकती है व गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। जांच के दौरान दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, हाथों में ग्लव्स पहनने, गुणवत्ता वाली सामग्री उपयोग करने और तत्काल खाद्य पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। बिना लाइसेंस या पंजीयन कारोबार करने वालों को भी नियमों का पालन करने कहा गया है।अभियान में अभिहित अधिकारी मुकेश कुमार साहू और खाद्य सुरक्षा अधिकारी फणीभूषण जायसवाल सहित जिला पुलिस बल मौजूद रहा।खाद्य सुरक्षा विभाग ने साफ किया है कि यह अभियान 11 मई तक जारी रहेगा और आगे भी शहर के अन्य बाजारों, होटल-ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Kabirdham



Kabirdham: कवर्धा में 50 से ज्यादा खाद्य दुकानों पर छापा, अखबार में खाना परोसने पर लगी फटकार #CityStates #Kabirdham #SubahSamachar