Kabirdham : दिल्ली में सांसद संतोष पांडेय अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल मुक्त भारत पर दी बधाई

राजनांदगांव-कबीरधाम लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात कर देश के नक्सल मुक्त होने पर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय व राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषय पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ सुरक्षा बलों और आम जनता के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मजबूत रणनीति ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्णायक बदलाव लाया है। खासकर छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सुरक्षा अभियानों की सख्ती और विकास कार्यों के विस्तार से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार, पुलिस बल और सुरक्षाबलों के बीच बेहतर समन्वय ने इस अभियान को मजबूती दी। इसके साथ ही स्थानीय जनता के सहयोग को भी उन्होंने इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। सांसद पांडेय ने कहा कि देश के वीर जवानों का अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान इस उपलब्धि की सबसे बड़ी ताकत रहा है। कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षा बलों ने निरंतर अभियान चलाकर नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 19:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Kabirdham



Kabirdham : दिल्ली में सांसद संतोष पांडेय अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल मुक्त भारत पर दी बधाई #CityStates #Kabirdham #SubahSamachar