कबीरधाम हादसा: शादी समारोह में जा रहा कैटरिंग वाहन 15 फीट गहरी खाई में गिरा, 10 घायल; चार की हालत गंभीर

कबीरधाम जिले के धानीखुटा घाट में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह के लिए भोजन बनाने जा रहे कैटरर्स का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक समेत 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से चारकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन लोहारा से रेंगाखार जंगल की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन धानीखुटा घाट के घुमावदार और खतरनाक मोड़ पर पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सहसपुर लोहारा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चारगंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि चालक को सबसे ज्यादा चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। धानीखुटा घाट का यह क्षेत्र पहाड़ी, संकरा और खतरनाक मोड़ों वाला है। यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। इसी जगह पर हुआ हादसा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 20:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कबीरधाम हादसा: शादी समारोह में जा रहा कैटरिंग वाहन 15 फीट गहरी खाई में गिरा, 10 घायल; चार की हालत गंभीर #CityStates #Kabirdham #KabirdhamAccident #KabirdhamRoadAccident #CateringVehicleAccidentKabirdham #KabirdhamNews #SubahSamachar