कबीरधाम: शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कबीरधाम जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सूरजपाल (20) को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 11 जनवरी को नाबालिग के परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विशेष टीम गठित कर की गई कार्रवाई अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और लगातार पतासाजी अभियान चलाया। विवेचना के दौरान, पुलिस टीम ने अपहृता नाबालिग बालिका को रायपुर के वार्ड क्रमांक 20, रावणभाटा निवासी आरोपी सूरजपाल पिता स्व. गजानंद पाल के कब्जे से बरामद किया। अपहृता बालिका के बयान महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में दर्ज कराए गए। आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी सूरजपाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। नाबालिगों से संबंधित अपराधों पर कबीरधाम पुलिस की सख्ती कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से संबंधित अपराधों के मामलों में भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त और संवेदनशील कार्रवाई जारी रखी जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। यह घटना समाज में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता पैदा करती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 14:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कबीरधाम: शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल #CityStates #Kabirdham #KabirdhamNews #KabirdhamTodayNews #KabirdhamNewsToday #SubahSamachar