Chaitra Navratri 2026: डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रि

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के नौ पवित्र दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती हैं। इस दौरान सभी भक्तजन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और देवी से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हैं। आइए जानते हैं कि, चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ कब होने वाला है। चैत्र नवरात्रि 2026 इस साल चैत्र नवरात्रि व नव संवत्सर 19 मार्च से शुरू होगा। वहीं नवरात्रि का समापन 27 मार्च को होगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की पूजा-उपासना बड़ी ही श्रद्धा के साथ की जाती है। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और तिथि का समापन 20 मार्च की सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर होगा। इसलिए इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च को घटस्थापना के साथ होगी। इस दिन गुड़ी पड़वा के साथ हिंदू नववर्ष मनाया जाएगा। वहीं नवरात्रिका समापन 27 मार्च को होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 15:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chaitra Navratri 2026: डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रि #Festivals #National #GhatasthapanaVidhi #KabHaiChaitraNavratri2026 #ChaitraNavratri2026 #ChaitraNavratri2026Date #ChaitraNavratri2026ShubhMuhurat #SubahSamachar