Kullu: निरमंड की ज्योति का वायु सेना में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर हुआ चयन, ऐसे हासिल किया मुकाम

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल निरमंड की ज्योति (जागृति) का चयन वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। ज्योति ने कई वर्षों की कड़ी मेहनत और लगन से अपना लक्ष्य हासिल करने में सफलता पाई है। ज्योति के चयन से परिजनों को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है। ज्योति ने डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की। साथ ही एनसीसी एयर विंग जॉइन कर एनसीसी सी सर्टिफिकेट ए ग्रेड प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने माइक्रो प्लेन की ओर से को-पायलट के निर्देशन में चंडीगढ़ में 40-40 मिनट की दो सुरक्षित उड़ानें, ओवरटेकिंग और सुरक्षित लैंडिंग सफलतापूर्वक कर दिखाई। ज्योति के पिता तेजा देव और माता अरुणा देवी का कहना है कि इस सफलता के लिए ईष्ट देवी-देवताओं की कृपा सदैव बनी रही। ज्योति के पिता तेजा देव वर्तमान में आईटीबीपी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर देश की उत्तर पूर्वी सीमा पर तैनात हैं और वर्ष 2010-11 में संयुक्त राष्ट्र संघ की भारतीय शांति सेना के विदेशी मिशन के अंतर्गत अफ्रीका में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ज्योति की माता अरुणा देवी एक गृहिणी हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 18:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu: निरमंड की ज्योति का वायु सेना में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर हुआ चयन, ऐसे हासिल किया मुकाम #CityStates #HimachalPradesh #Kullu #Shimla #JyotiKullu #SubahSamachar