आज के दिन: राम मंदिर दान गबन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सेशल्स का दौरा पूरा कर लौटेंगे पीएम मोदी
आज 29 जून 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। आज का दिन राजनीतिक, कूटनीतिक, विधिक और खेल जगत के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है। जहां पीएम मोदी आज सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेने के बाद भारत लौटेंगे तो वहीं सुप्रीम कोर्ट में आज राम मंदिर दान गबन मामले में सुनवाई होनी है। 1. सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस पर पीएम मोदी की मौजूदगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सेशेल्स की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के अंतिम दिन सोमवार 29 जून को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सेशेल्स की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में भारतीय सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी और भारतीय नौसेना के दो जहाज भी हिस्सा ले रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 19:11 IST
आज के दिन: राम मंदिर दान गबन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सेशल्स का दौरा पूरा कर लौटेंगे पीएम मोदी #IndiaNews #AajKeDin #PmModiForeignVisit #PmModiSeychelles #RamMandirDonationControversy #RamMandirDonationTheft #SupremeCourt #YogiAdityanath #AarogyaSetu2.0 #SubahSamachar
