शिमला: जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है आरोपी
जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जुब्बल पुलिस ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर गश्त के दौरान 33 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गोविंद (18) पुत्र बालक राम निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तीन नवंबर को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना जुब्बल की टीम ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर नियमित गश्त के दौरान एक युवक की गतिविधियों के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, मामले की जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस इस मामले में नशे की खरीद-फरोख्त और संभावित सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 11:09 IST
शिमला: जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है आरोपी #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #SubahSamachar
