Uttarkashi News: मैत्री क्रिकेट मैच में पत्रकार इलेवन ने जिला प्रशासन को हराया
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में जिला प्रशासन व पत्रकार इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में पत्रकार इलेवन ने सात रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।रविवार को मनेरा स्टेडियम जिला प्रशासन और पत्रकार इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पत्रकार इलेवन ने पहले टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर जिला प्रशासन को जीत के लिए 191 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। पत्रकार इलेवन की तरफ से सुरेश ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए जबकि अमेंद्र बिष्ट, कर्मवीर सिंह व बलवीर परमार ने सबसे ज्यादा विकेट चटके। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम 19 ओवर की अंतिम गेंद पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। जिला प्रशासन की टीम से निखिल चौधरी ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। पत्रकार इलेवन यह मैत्री क्रिकेट मैच में सात रनों के अंतर जीत कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:14 IST
Uttarkashi News: मैत्री क्रिकेट मैच में पत्रकार इलेवन ने जिला प्रशासन को हराया #JournalistsXIDefeatsDistrictAdministrationInFriendlyCricketMatch #SubahSamachar
