स्क्रूज की भूमिका लौटेंगे जॉनी डेप, कॉमिक कॉन में रिलीज हुआ 'एबेनेजर' का ट्रेलर; अनोखे लुक में दिखे एक्टर

हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप सिनेमा हॉल में अपनी धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म एबेनेजर का ट्रेलर मेकर्स द्वारा जारी कर दिया गया है। कॉमिक कॉन में जॉनी डेप ने दिया सरप्राइज हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में यह खबर जॉनी ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की। जॉनी स्टेज पर पूरी तरह अपने किरदार एबेनेजर स्क्रूज के कॉस्ट्यूम में आ गए। जिसे देखकर कुछ वक्त के लिए फैंस आश्चर्य में पड़ गए। इसके बाद डेप ने 'डायरेक्टर्स ऑन डायरेक्टिंग' पैनल में भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया। Johnny Depp has appeared as Ebenezer Scrooge outside of the Ebenezer store | #SDCC 26 pic.twitter.com/jBekzhHmB1mdash; Deadline (@DEADLINE) July 23, 2026 एबेनेजर स्क्रूज के किरदार में आएंगे नजर एक्टर जॉनी डेप एक लंबे ब्रेक के बाद फिर पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म एबेनेजर में वह एबेनेजर स्क्रूज नाम के मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार काफी डार्क और अकेला रहेगा। फिल्म चार्ल्स डिकेंस की क्लासिक बुक 'अ क्रिसमस कैरल' पर आधारित है। मगर फिल्म में इसका ज्यादा डार्क वर्जन प्रस्तुत किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 13:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्क्रूज की भूमिका लौटेंगे जॉनी डेप, कॉमिक कॉन में रिलीज हुआ 'एबेनेजर' का ट्रेलर; अनोखे लुक में दिखे एक्टर #Hollywood #National #JohnnyDepp #JohnnyDeppMovies #EbenezerMovie2026Director #EbenezerFilmTrailer #EbenezerJohnnyDepp #EbenezerReleaseDate #EbenezerScroogeMovies #Ebenezer2026Cast #SubahSamachar