Sant Kabir Nagar News: जोगाराजा में जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ी पेयजल परियोजना
हरिहरपुर। नाथनगर ब्लाॅक के जोगाराज गांव में पेयजल परियोजना जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। परियोजना की शुरुआत हुए चार साल बीत गए, लेकिन टंकी का निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दो साल पहले ही निर्माण करा रही संस्था कार्य छोड़ गई है।जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना नाथनगर ब्लाॅक के जोगाराजा गांव में अंतिम सांसें ले रही है। जिम्मेदारों की लापरवाही ऐसी कि दो साल पहले कार्य छोड़ गई निर्माण करा रही संस्था आजतक नहीं नहीं लौटी है। जोगाराजा गांव में मार्च 2022 में 216.22 लाख रुपये की लागत से शुरू हुई पेयजल परियोजना का निर्माण मार्च 2023 में पूरा हो जाना था। परियोजना पूर्ण होने की अवधि के बाद भी तीन साल बीत गए, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। परियोजना का निर्माण कार्य जल निगम की देखरेख में मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के हवाले है। पेयजल परियोजना का लक्ष्य दो गांवों जोगाराजा, आग्या उर्फ सिदाही की करीब 2557 की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराना था। ग्रामीण यशवंत सिंह यादव, रामकेश निषाद, राजदेव गौतम, पिंटू गौतम, संतराम गौतम, बिहारी गौतम ने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य मार्च 2022 में शुरू हुआ था। निर्माण कार्य करा रही संस्था ने ट्यूबवेल और सोलर पैनल परिसर में लगा दिया है, लेकिन गांव में न पाइप बिछाई गई और न ही टोंटियां लगीं। निर्माण कार्य करा रही संस्था दो साल पहले टंकी निर्माण कार्य की शुरुआत कर रोक दिया है। उसके बाद कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 23:05 IST
Sant Kabir Nagar News: जोगाराजा में जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ी पेयजल परियोजना #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
