रोजगार मेला: बरेली मंडल के युवाओं को नौकरी के अवसर, सात हजार से अधिक पद; जानें सैलरी

रोजगार की तलाश कर रहे बरेली मंडल के युवाओं के लिए विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर है। क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की ओर से जारी कंपनीवार रिक्तियों के विवरण में बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों से संबंधित पद शामिल हैं। कंपनियों में उत्पादन, गुणवत्ता जांच, डाटा एंट्री, वेयरहाउस, बैंकिंग, बीमा, टेलीसेल्स, बिक्री और तकनीकी कार्यों के लिए भर्ती प्रस्तावित है। आलमपुर जाफराबाद में लगेगा रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 29 अक्तूबर को खंड विकास कार्यालय आलमपुर जाफराबाद में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। बताया गया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम बेव पोर्टलhttps://rojgaarsangam.up.gov.inतथाhttps://www.ncs.gov.inपर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं, वह मेला स्थल पर हेल्पडेस्क से ऑफलाइन फार्म प्राप्त करके प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय में आकर भी संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन से जारी सूचना के अनुसार बरेली में एक्सिस बैंक के बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव और सेल्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इसके लिए स्नातक योग्यता मांगी गई है। वेतन 20,800 रुपये सीटीसी दर्शाया गया है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड में ब्रांच रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के पदों पर भी भर्ती का अवसर है। इसके लिए स्नातक योग्यता और 15 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन का उल्लेख है। संबंधित पदों के लिए बरेली और पीलीभीत का जिक्र किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रोजगार मेला: बरेली मंडल के युवाओं को नौकरी के अवसर, सात हजार से अधिक पद; जानें सैलरी #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Pilibhit #Shahjahanpur #Budaun #RojgarMela #Jobs #JobOpportunities #SubahSamachar