जेएनयू : ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे विद्यार्थी

अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी कम्प्यूटेशनल एंड इंटीग्रेटिव साइंसेज में अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार 11 जुलाई को रात 11:50 तक अपने ऑनलाइन फॉर्म में जरूरी संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को jnuee.jnu.ac.in लिंक पर जाना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आखिरी तारीख के बाद किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दाखिले को लेकर आवेदन प्रक्रिया नौ जुलाई को खत्म हो गई थी। उम्मीदवारों को दाखिला गेट-बी स्कोर के आधार पर मिलेगा। साथ ही विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह दाखिला संबंधी सूचनाओं के लिए जेएनयू के दाखिला पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 16:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जेएनयू : ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे विद्यार्थी #JNU:StudentsWillBeAbleToMakeCorrectionsToTheOnlineApplicationForm. #SubahSamachar