Kullu News: जिभी-बाहू-गाड़ागुशैणी सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद

बंजार (कुल्लू)। जिले में दो दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण जिभी-बाहू-गाड़ागुशैणी सड़क भरठीधार के पास धंस गई है। इससे भरठीधार से आगे बड़े वाहन नहीं जा पा रहे हैं।सड़क का डंगा गिरने से बसें और बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है।वहीं, भरठीधार से गाड़ागुशैणी के बीच कुल्लू और मंडी जिले की नौ ग्राम पंचायतों की जनता के लिए राहत की बात है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की तीन बसें गाड़ागुशैणी की तरफ फंस गई हैं।ऐसे में इन बसों को सवारियों की सुविधा के लिए निगम भरठीधार से गाड़ागुशैणी के लिए चला रहा है, जबकि जिभी से भरठीधार तक बस सेवा सुचारु है। उधर, इन दिनों घाटी में फल और सब्जी का सीजन जोरों पर हैं लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से किसानों-बागवानों की चिंता जरूर बढ़ी है। किसानों और बागवानों को फसलें छाेटे माल वाहक वाहनों में सब्जी मंडियों तक पहुंचाने पड़ रही हैं।इससे उन्हें अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश शर्मा ने कहा कि भरठीधार में भारी बारिश से सड़क धंस गई है। ऐसे में बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। विभाग जल्द डंगा लगाकर और कटिंग कर सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल करेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 18:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: जिभी-बाहू-गाड़ागुशैणी सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद #Jibhi-Bahoo-GadaGushainiRoadClosedForHeavyVehicles. #SubahSamachar