झोटा हत्याकांड: पिता बोले-मेरे बेटे की शहादत से कई घर बचने की उम्मीद, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

'मेरा तो एक बेटा चला गया, लेकिन वह ऐसा काम करके गया कि पता नहीं कितने और बेटों को बचा गया।' मानसा में परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह ने यह कहते हुए बेटे के संघर्ष को याद किया। उन्होंने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और आरोपी को कड़ी सजा मिले। लोगों के मुताबिक, हत्याकांड के मुख्य आरोपी अश्वनी ने पहले अपने पिता के साथ करियाना दुकान चलाई। अपेक्षित आमदनी नहीं होने पर उसने 2008 में अपने नाम पर फार्मेसी लाइसेंस लेकर घर के पास मेडिकल स्टोर खोला। बाद में दुकान मुख्य बाजार में शिफ्ट कर ली। लोगों ने आरोप लगाया कि वहां बड़े स्तर पर नशीली दवाएं बेची जाती थीं। इन आरोपों की पुष्टि जांच से होनी बाकी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 08:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झोटा हत्याकांड: पिता बोले-मेरे बेटे की शहादत से कई घर बचने की उम्मीद, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #Ludhiana #JhotaMurderCase #FasttrackCourt #MansaNews #SubahSamachar