झारखंड की पहचान अब केवल माइंस नहीं माइंड्स से भी होगी : हेमंत सोरेन

नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के उद्घाटन सत्र को झारखंड के मुख्यमंत्री ने किया संबोधितसंवाद न्यूज एजेंसीनई दिल्ली। झारखंड की पहचान अब केवल खनिज संपदा (माइंस) से ही नहीं, ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार (माइंड्स) के दम पर भी होगी। राज्य सरकार का लक्ष्य प्राकृतिक संसाधनों के साथ ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। यह बातें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन के उद्घाटन सत्र में कहीं।झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में आईटी, एआई, डिजिटल गवर्नेंस और भविष्य की तकनीकों पर चर्चा हुई। इसमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, आईबीएम समेत कई प्रमुख तकनीकी कंपनियों, उद्योग जगत, शिक्षाविदों और नीति विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा,झारखंड ने देश को केवल खनिज ही नहीं बल्कि बौद्धिक पूंजी भी दी है। अब समय आ गया है कि राज्य की पहचान रिसोर्स से रिसर्च और एक्सट्रैक्शन से इनोवेशन की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास देश के औद्योगिक विकास से जुड़ा है और सरकार समावेशी एवं सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विशेषज्ञों और उद्योग जगत से प्राप्त सुझावों के आधार पर ऐसी नीतियां तैयार की जाएंगी, जो निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ रोजगार सृजन और समावेशी विकास को भी गति देंगी। कार्यक्रम में झारखंड एआई पॉलिसी, निवेश प्रोत्साहन नीति, पर्यटन नीति, टेक्सटाइल नीति, जियाडा रेगुलेशंस और पीपीपी पॉलिसी के कॉन्सेप्ट पेपर हितधारकों के सामने प्रस्तुत किए गए। इन पर उद्योग जगत और विशेषज्ञों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, ताकि इन्हें अधिक निवेशक-अनुकूल बनाया जा सके। इस दौरान सरकार और उद्योग जगत के बीच बिजनेस-टू-गवर्नमेंट संवाद भी आयोजित किया गया, जिसमें आईटी, एआई, डिजिटल गवर्नेंस और आधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में निवेश एवं साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री दीपिका पांडेय, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, उद्योग, श्रम और नियोजन मंत्री संजय कुमार यादव, पर्यटन, कला-संस्कृति और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 20:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झारखंड की पहचान अब केवल माइंस नहीं माइंड्स से भी होगी : हेमंत सोरेन #JharkhandWillNowBeDefinedNotJustByMines #ButAlsoByMinds:HemantSoren. #SubahSamachar