Jharkhand Nikay Chunav: 48 नगर निकायों में आज मतदान, 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला; कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

झारखंड में 48 नगर निकायों के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य के 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के कुल 1,087 वार्डों में महापौर/अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कुल 48 महापौर/अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव हो रहा है। महापौर या अध्यक्ष पद के लिए 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 235 महिलाएं शामिल हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 5,569 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 2,727 महिलाएं हैं। चुनाव से पहले ही 41 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि तीन वार्डों में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे वे सीटें खाली रह गई हैं। इन चुनावों में 21.26 लाख महिला मतदाताओं सहित कुल 43.33 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। झारखंड में शहरी निकाय चुनाव निर्दलीय आधार पर हो रहा है, हालांकि महापौर और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है। पढ़ें:Jharkhand News:पलामू में मॉब लिंचिंग, बैटरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या चुनाव के लिए कुल 4,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 896 को अति संवेदनशील और 2,445 को संवेदनशील घोषित किया गया है। मतदान बैलेट पेपर से कराया जा रहा है। इस बार मतदाताओं को नोटा (NOTA) का विकल्प उपलब्ध नहीं है, यानी मतदाताओं को मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से किसी एक को ही वोट देना होगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों के साथ-साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। राजधानी रांची में रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें मुख्य रूप से बीजेपी समर्थित रौशनी खलखो, कांग्रेस समर्थित रमा खलखो और झामुमो समर्थित सुजीत आनंद विजय कुजूर के बीच मुकाबला माना जा रहा है। इसके अलावा राजद समर्थित सुजाता कच्छप भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 08:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jharkhand Nikay Chunav: 48 नगर निकायों में आज मतदान, 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला; कड़ी सुरक्षा व्यवस्था #CityStates #Ranchi #Jharkhand #JharkhandNews #JharkhandCivicElections #JharkhandViralNews #RanchiNews #JharkhandElections2026 #SubahSamachar