Jharkhand: भाजपा ने झामुमो को दिया जोरदार झटका, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को कराया पार्टी में शामिल

महाशिवरात्रि के दिन झारखंड प्रदेश भाजपा ने झामुमो को बड़ा झटका दिया। झामुमो के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के साथ भुइयां समाज के सैकड़ों समर्थक भाजपा में शामिल हुए। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। दोपहर डेढ़ बजे दुलाल भुइयां अपने समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री बाबूलाल मरांडी ने उन्हें और उनके साथ आए समर्थकों को भाजपा की सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया। 'PM मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में हुआ शामिल' भाजपा में शामिल होने के बाद दुलाल भुइयां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि आज झारखंड के हजारों भुइयां समाज के लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी। आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित भव्य मिलन समारोह में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व से प्रेरित होकर पूर्व मंत्री श्री दुलाल भुइयां जी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो का दामन छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष श्री @AdityaPdSahu जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री… pic.twitter.com/LIM4CgYEhLmdash; BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) February 15, 2026 30वर्षों तक झामुमो के साथ रहे भुइयां दुलाल भुइयां ने आगे कहा कि वे करीब 30 वर्षों तक झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े रहे और एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लंबा राजनीतिक सफर तय किया। उनका आरोप है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने के बाद पार्टी की दिशा बदल गई और संगठन को 'हाइजैक' कर लिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को केंद्रीय पदों पर बैठाया गया, जिन्हें न झारखंड की समझ है और न ही पार्टी की बुनियादी विचारधारा का ज्ञान। पहले भी झामुमो को छोड़ चुके हैं भुइयां उन्होंने बताया कि 2009 के विधानसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी के रूप में उन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया था, लेकिन आजसू के रामचंद्र सहिस से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में झामुमो नेताओं के साथ उनका विवाद हुआ और उन्होंने पार्टी छोड़ दी। इसके बाद वे झाविमो में शामिल हुए। ये भी पढ़ें:रांची में मेयर पद की जंग में राजद की एंट्री, सुजाता कच्छप को समर्थन; कितना होगा सियासी असर 2005 से 2009 तक मंत्री रह चुके हैं भुइयां दुलाल भुइयां वर्ष 2005 से 2009 तक झारखंड सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रहे। लगातार तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके भुइयां अब भाजपा के साथ नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि दुलाल भुइयां के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को लाभ मिलेगा और भुइयां समाज के लाखों लोग भाजपा से जुड़ेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 14:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jharkhand: भाजपा ने झामुमो को दिया जोरदार झटका, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां को कराया पार्टी में शामिल #CityStates #Ranchi #Jharkhand #पूर्वमंत्रीदुलालभुइयां #झारखंडभाजपा #झामुमो #भुइयांसमाज #भाजपासदस्यता #मुख्यमंत्रीहेमंतसोरेन #बाबूलालमरांडी #झारखंडराजनीति #FormerMinisterDulalBhuiyan #JharkhandBjp #SubahSamachar