Jhansi: बाइक सवार महिला की टैंकर की टक्कर से मौत, पति की हालत गंभीर, सब्जी खरीदने जा रहे थे दोनों
बाइक से सब्जी लेने जा रहे दंपती को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने पाल कॉलोनी के पास टक्कर मार दी। टैंकर का पहिया महिला पर चढ़ने से उसकी मौत हो गई। गंभीर हालत में पति को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बांदी गांव निवासी रविंद्र सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह वर्तमान में पत्नी चंद्रकला (34) के साथ सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिमरधा गांव में रहते हैं। रविंद्र के पड़ोसी बंटी कुशवाहा ने बताया कि शनिवार शाम को चंद्रकला पति रविंद्र के साथ बाइक से सब्जी खरीदने गणेश चौराहा स्थित बाजार जा रही थी। पाल कॉलोनी के पास पीछे से तेज गति से आ रहे तेल से भरे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टैंकर में फंसकर दोनों साथ घसीटते चले गए। चंद्रकला के सड़क पर गिरने से टैंकर उसके ऊपर से निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल रविंद्र को राहगीरों की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि टैंकर को कब्जे में शव का पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज भेज दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 03:44 IST
Jhansi: बाइक सवार महिला की टैंकर की टक्कर से मौत, पति की हालत गंभीर, सब्जी खरीदने जा रहे थे दोनों #CityStates #Jhansi #WifeDiesAndHusbandInjuredInAccident #JhansiAccidentNews. #SubahSamachar
