Jhansi: तालाब में नहाते समय डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, दो को सुरक्षित बचाया गया

कोतवाली मऊरानीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कुरैचा बांध मार्ग पर रविवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। बकरियां चराने गए चार मासूम बच्चे तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक लड़के और एक लड़की को तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दो मासूम बच्चियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोच हाल निवास कंजा चितावत निवासी सलमान ने बताया कि वह कंजा में पहाड़ी पर झोपड़ी बनाकर रहता है और मजदूरी का काम करता है। रविवार की सुबह उसके साले के बच्चे रहिन खान (10 वर्ष), रियानजा (8 वर्ष) और एक अन्य रिश्तेदार गौरी (10 वर्ष) के साथ उसकी अपनी 10 वर्षीय पुत्री इमराही जान बकरियां चराने के लिए कुरैचा बांध मार्ग पर स्थित नउआ तालाब के पास गए हुए थे। बकरियां चराने के दौरान ही चारों बच्चे तालाब में नहाने उतर गए। नहाते समय गहराई का अंदाजा न होने के कारण चारों अचानक डूबने लगे और चीख-पुकार मचाने लगे। बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में मंदिर में आये श्रद्धालुओं ने बिना समय गंवाए तालाब में छलांग लगा दी। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रहिन खान और गौरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, रियानजा और इमराही जान गहरे पानी में समा गईं और लापता हो गईं। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से गोताखोरी कर तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने रियानजा और इमराही जान को तालाब से बाहर निकाला। दोनों बच्चियों को तत्काल उपचार के लिए मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद दोनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दो मासूमों की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों मृत बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पानी मे डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया। जानकारी देते डॉक्टर देशराज राजपूत

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 16, 2026, 15:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: तालाब में नहाते समय डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, दो को सुरक्षित बचाया गया #CityStates #Jhansi #DeathByDrowningInJhansi #ChildrenDrownedInAPond #JhansiNews. #SubahSamachar