Jhansi: आज भी बिजली कड़कने व तेज हवा चलने के आसार, बादलों की आवाजाही से और लुढ़का पारा

बादलों की आवाजाही की वजह से शनिवार को दिन के तापमान में और गिरावट दर्ज हुई। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने रविवार को भी बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले तीन दिनों से मौसम ने करवट ले ली है। जबकि इस समय नौतपा चल रहा है। पिछले दो दिनों की तरह शनिवार को बारिश तो नहीं हुई लेकिन सुबह तक चली ठंंडी हवा और बादलों की आवाजाही से सूरज की तल्खी कम रही। ऐसे में तीन दिन पहले जो दिन का पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वो सामान्य से कम रहा। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और लू से राहत मिली है। बताया गया कि अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 6.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 7.2 डिग्री कम है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाओं के साथ तूफान के आसार हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: आज भी बिजली कड़कने व तेज हवा चलने के आसार, बादलों की आवाजाही से और लुढ़का पारा #CityStates #Jhansi #JhansiWeatherNews #ChancesOfRainAndStormInJhansi #JhansiTemperatureNews #SubahSamachar