Jhansi: भीषण गर्मी का कहर, प्रशासन ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, यह रहेगा खुलने व बंद होने का टाइम
भीषण गर्मी को देखते हुए झांसी प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा। प्रशासन इस आदेश पर कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। अप्रैल में ही बुंदेलखंड खूब तप रहा है। शनिवार को झांसी देश का 10वां सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते झांसी का दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार जताए हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 से कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही संचालित होंगे। यह आदेश जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूल, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों के लिए है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 11:04 IST
Jhansi: भीषण गर्मी का कहर, प्रशासन ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, यह रहेगा खुलने व बंद होने का टाइम #CityStates #Jhansi #SchoolTimingsChangedInJhansi #JhansiAdministrationChangedSchoolTimingsDueT #JhansiBsaNews #SchoolTimingsChanged #SevereHeatWaveInJhansi #SubahSamachar
