Jhansi: कानपुर हाईवे पर गैस टैंकर के लीक होने से मची खलबली, थाना बड़ागांव इलाके का मामला; वीडियो
थाना बड़ागांव इलाके के दिगारा के पास एक गैस टैंकर लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी व पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर दोनों से आवागमन को रोक दिया गया। इसके बाद टैंकर से रिसाव हो रहे वॉल को ठीक किया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और आवागमन चालू हो सका। सोमवार दोपहर झांसी कानपुर हाईवे पर यमुना हिल्स ढ़ाबा के पास से गुजर रहा गैस टैंकर अचानक से लीक होने लगा। गैस टैंकर से गैस निकलती देख वहां खलबली मच गई। वहां के ट्रैफिक को रोक दिया गया। सूचना मिलने पर दमकल एवं पुलिस की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। सीएफओ राज किशोर राय का कहना है वॉल लीक होने से गैस लीक होने लगी थी। कुछ देर बाद वॉल को ठीक कर लिया गया। मौके का वीडियो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 14:07 IST
Jhansi: कानपुर हाईवे पर गैस टैंकर के लीक होने से मची खलबली, थाना बड़ागांव इलाके का मामला; वीडियो #CityStates #Jhansi #GasTankerLeakOnJhansiKanpurHighway #GasTankerLeakInBaragaonPoliceStationArea #GasTankerLeakInJhansi #SubahSamachar
