Jhansi: मानसून फिर सक्रिय, रात में बूंदाबांदी से बदला माैसम, अब पांच दिन बारिश के आसार

जिले में मानसून ने एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। मंगलवार रात कुछ देर हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। बारिश के चलते दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। पिछले एक सप्ताह से मानसून की बेरुखी के कारण जिले में बारिश नहीं हो रही थी। इससे धान की फसल प्रभावित हो रही थी। दूसरी ओर तापमान बढ़ने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। अब बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मानसूनी गतिविधियां फिर तेज हो गई हैं। मंगलवार शाम करीब पांच बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। इसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं और रात करीब आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे मौसम में ठंडक महसूस हुई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है। बुधवार से 31 जुलाई तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि एक और दो अगस्त को तेज बारिश का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान गिरकर 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बस्ती के बाद झांसी में सबसे अधिक रहा तापमान मंगलवार को झांसी का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। प्रदेश में बस्ती (36.7 डिग्री) के बाद झांसी में दिन का तापमान सबसे अधिक रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 10:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: मानसून फिर सक्रिय, रात में बूंदाबांदी से बदला माैसम, अब पांच दिन बारिश के आसार #CityStates #Jhansi #JhansiMonsoon #JhansiWeather #JhansiRainNews #SubahSamachar