Jhansi: चार डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत, चार-पांच दिन हल्की वर्षा के आसार
सूरज की तल्खी कम रहने से शुक्रवार को झांसी के दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। वहीं, अगले चार-पांच दिन के दौरान हल्के से मध्यम बादल रहेंगे। हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री और न्यूनतम पारा 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। अधिकतम आर्द्रता 65 से 73 फीसदी रह सकती है। अधिकतर उत्तर-पूर्व की दिशा से चार से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 08:16 IST
Jhansi: चार डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत, चार-पांच दिन हल्की वर्षा के आसार #CityStates #Jhansi #JhansiWeatherUpdate #JhansiTemperature #SubahSamachar
