झांसी: महकमे की सुस्ती के चलते शादी की तैयारी छोड़ सिलिंडर के लिए काट रहे चक्कर, सात दिन की प्रक्रिया बनी बाधा

अक्षय तृतीया के साथ शादी समारोहों की धूम शुरू हो गई लेकिन खाद्य एवं रसद विभाग की धीमी प्रक्रिया ने शादी वाले घरों में परेशानी बढ़ा रखी है। आवेदन के बावजूद उनको समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे उनको दिक्कत उठानी पड़ रही है। दो दिन पहले आवेदन पर भी नहीं बन पा रही व्यवस्था पूर्ति विभाग की ओर से शादी समारोह के लिए गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की सुविधा तो दी गई है, लेकिन प्रक्रिया इतनी लंबी और जटिल है कि लोग इसमें उलझ कर रह जा रहे हैं। आवेदकों का कहना है कि आवेदन के साथ शादी का कार्ड लगाने और कंपनी तक फाइल भेजने जैसी औपचारिकता में कई दिन गुजर जाते हैं। सात दिन की अनिवार्य समय-सीमा परेशानी की वजह बनी हुई है। शहरी इलाके में शनिवार तक ढाई सौ से अधिक आवेदन लंबित हैं लेकिन तमाम आवेदकों को सिलिंडर नहीं मिल सके। उनका कहना है कि शादी की दूसरी तैयारियों को छोड़कर उनको सिर्फ सिलिंडर की खातिर भटकना पड़ रहा है। विभाग की ओर से प्रभावी सूचना भी नहीं दी जाती। आवेदक मुन्नालाल एवं राकेश सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी लोगों को नहीं पता। इस वजह से भी वह परेशान हो रहे हैं। मुहूर्त पहले से तय होने के बावजूद पूर्ति विभाग की ओर से इस संबंध में कोई अतिरिक्त तैयारी नहीं की गई है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इनका यह है कहना शादी समारोह के लिए कमर्शियल गैस लिलिंडर मिलने की प्रक्रिया में कम से कम 7 दिन का वक्त लगता है, लेकिन कई आवेदक दो दिन पहले ही आ रहे हैं। इस वजह से उनको परेशानी हो रही है। अमित त्रिवेदी, सहायक आपूर्ति अधिकारी

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 12:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झांसी: महकमे की सुस्ती के चलते शादी की तैयारी छोड़ सिलिंडर के लिए काट रहे चक्कर, सात दिन की प्रक्रिया बनी बाधा #CityStates #Jhansi #CylinderShortage #CylinderArrangementsAreNotBeingMadeForWeddi #JhansiSupplyOfficer #SubahSamachar