Jhansi: मकानों की गणना शुरू, स्व-गणना शत-प्रतिशत कराने में सहयोग पर 19 कर्मी सम्मानित

जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू हो चुका है, जिसके तक टीमें घर-घर पहुंचेंगी। शुक्रवार से मकान गणना अभियान की शुरुआत हो गई है। इसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर मकानों और परिवारों से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाएंगे। करीब 34 बिंदुओं पर जानकारी दर्ज की जाएगी। जनगणना विभाग के मुताबिक पहले से चल रही स्व-गणना प्रक्रिया में हजारों लोग पोर्टल के जरिये अपनी जानकारी दर्ज करा चुके हैं। अब प्रगणक इन जानकारियों का सत्यापन करेंगे और उन्हें अंतिम रूप से ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों को अलग-अलग गणना ब्लॉकों में बांटकर सर्वे कार्य कराया जा रहा है। डीएम गौरांग राठी का कहना है कि यह अभियान आने वाले वर्षों की सरकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं स्व-गणना शत-प्रतिशत कराने में सराहनीय सहयोग करने वाले पंचायत स्तरीय 19 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम पल्लवी मिश्रा, एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 11:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: मकानों की गणना शुरू, स्व-गणना शत-प्रतिशत कराने में सहयोग पर 19 कर्मी सम्मानित #CityStates #Jhansi #CountingOfHousesStartedInJhansi #JhansiCensusNews #JhansiSelf-censusNews #JhansiDmHonoredForSelf-census #SubahSamachar