Jhansi: अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान व उसके साथी की मौत, झांसी कोर्ट जाने के लिए निकले थे बाइक से

पारीछा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना शाहजहांपुर के गांव पुलगहना निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा मंगलवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे गांव के ही बहीद खां के साथ बाइक से झांसी कोर्ट जा रहे थे। पारीछा के पास पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। कृष्ण गोपाल शर्मा ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि बहीद खां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चिरगांव स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर देख यहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां बहीद की भी मौत हो गई है। उधर, पुलिस ने पूर्व प्रधान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। परिजन और ग्रामीण भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। ग्राम पुलगहना में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण गोपाल शर्मा मिलनसार स्वभाव के थे और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते थे। देर शाम गांव में पूर्व प्रधान का दाह संस्कार किया गया। पूर्व प्रधान व बहीद की मौत से गांववासियों में दुख की लहर दौड़ गई। बड़ागांव थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान व बहीद की मौत हुई है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 05:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व प्रधान व उसके साथी की मौत, झांसी कोर्ट जाने के लिए निकले थे बाइक से #CityStates #Jhansi #FormerHeadmanDiesInAccident #JhansiRoadAccident #JhansiNews #SubahSamachar