Jhansi: मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, घर से 100 मीटर दूर हुई घटना

रक्सा थाना क्षेत्र के गेवरा गांव में रविवार शाम मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले कौशल यादव (29) का शव सोमवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सुबह करीब पांच बजे उसका शव फंदे से लटका देखा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उसके आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। कौशल की पत्नी रागिनी ने बताया कि रविवार रात पति मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। गांव के मंदिर में रामधुन चल रही थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर वह बच्चों के साथ सो गईं। सुबह उन्हें पति की मौत की जानकारी हुई। कौशल पिता श्रीलाल यादव और मां लक्ष्मी के साथ गांव में रहते था। वह खेती-किसानी के साथ दूध बेचने का काम भी करता था। उसका बड़ा भाई मनोहर यादव मुंबई में निजी काम करता है। कौशल के दो बच्चे हैं। इनमें पांच वर्षीय बेटी आरुषि और छोटा बेटा आर्यन हैं। पुलिस उसके आत्महत्या की आशंका जाता रही है। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह का कहना है प्रारंभिक छानबीन में आत्महत्या की बात सामने आई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 10:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, घर से 100 मीटर दूर हुई घटना #CityStates #Jhansi #JhansiSuicideNews #JhansiRaksaSuicide #SubahSamachar