झांसी: मेले में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़े भाजपा नेता, सामने आया रौब दिखाने का वीडियो

झांसी के मऊरानीपुर स्थित बड़ी माता मंदिर पर नवरात्र मेले का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने यहां बैरिकेडिंग लगाई है। इसका उद्देश्य मेले क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करना है ताकि कोई असुविधा न हो। इसी बीच, सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अपनी चार पहिया गाड़ी को मेले क्षेत्र से निकालने की जिद पर अड़े दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वे वहां तैनात होमगार्ड और सुरक्षाकर्मियों से बहस करते नजर आए। नेताजी अपने पद का रौब झाड़ते हुए बैरिकेडिंग हटाने का दबाव बना रहे थे। मेले में उमड़ी भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ताक पर रखकर यह घटना हुई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 18, 2026, 13:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झांसी: मेले में बैरिकेडिंग हटाने को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़े भाजपा नेता, सामने आया रौब दिखाने का वीडियो #CityStates #Jhansi #JhansiPolice #SubahSamachar