Jhansi: मुक्केबाजी में अतीका और जीनल ने हासिल किए रजत पदक, सहारनपुर में हुई थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
सहारनपुर में राज्य स्तरीय बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में झांसी की अतीका खान और जीनल शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किए। मुक्केबाज अतीका खान ने 48 किलोभार वर्ग में और जीनल शर्मा ने 64 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया। क्षेत्रीय उप क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों मुक्केबाजों ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक जीते। इससे खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 11:16 IST
Jhansi: मुक्केबाजी में अतीका और जीनल ने हासिल किए रजत पदक, सहारनपुर में हुई थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता #CityStates #Jhansi #BoxingCompetition #JhansiBoxerPlayers #JhansiSportsNews #SubahSamachar
