Jhansi: बीकेडी में शुरू हुई अभ्युदय कोचिंग की कक्षाएं, 150 अभ्यर्थी कर रहे तैयारी
कई हफ्तों से चल रही आवेदन और चयन प्रक्रिया के बाद बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज (बीकेडी) में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके तहत चयनित डेढ़ सौ अभ्यर्थियों की नियमित कक्षाएं लगने लगी हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इसके लिए योग्य शिक्षकों का एक पैनल तैयार किया गया है, जिसमें 18 शिक्षक शामिल हैं। सभी शिक्षकों के अध्यापन कार्य के दिन पहले से ही निश्चित कर दिए गए हैं। बीकेडी परिसर में संचालित होने वाली इन कक्षाओं का समय प्रतिदिन अपराह्न 3:00 से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्युदय कोचिंग के समन्वयक सतीश चंद्र पांडेय के मुताबिक, कॉलेज में संचालित इस कोचिंग में कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो चुकी हैं। प्रत्येक शिक्षक को अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए डेढ़ घंटे का वक्त दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को विषय के बारे में विस्तृत और गहरी जानकारी मिल सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 10:13 IST
Jhansi: बीकेडी में शुरू हुई अभ्युदय कोचिंग की कक्षाएं, 150 अभ्यर्थी कर रहे तैयारी #CityStates #Jhansi #AbhyudayaCoachingJhansi #ClassesStartAtAbhyudayaCoachingJhansi #SubahSamachar
