Jhansi: आम आदमी पार्टी ने निकाला पैदल मार्च, कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को गांधी उद्यान से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकला। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की। जिला अध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि मशहूर शिक्षाविद सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन पर थे। उनकी मांग थी कि नीट पेपर लीक मामले से मानसिक तनाव झेल रहे छात्रों को न्याय मिले और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। दुख की बात है कि केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्री को बचाने के लिए उनसे बात करना तो दूर एक ट्वीट तक नहीं किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि सोनम वांगचुक को पुलिस ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया, यह कार्रवाई केवल इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने 20 जुलाई को संसद सत्र शुरू होने पर संसद मार्च की घोषणा की थी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, छात्र विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 20, 2026, 21:13 IST
Jhansi: आम आदमी पार्टी ने निकाला पैदल मार्च, कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन #CityStates #Jhansi #JhansiAamAadmiPartyProtest #JhansiAapPartyProtest #JhansiNews #SubahSamachar
