Jhansi: अवैध शराब निर्माण व बिक्री रोकने के लिए चलाया जायेगा विशेष अभियान, एसडीएम के नेतृत्व में टीमें गठित
होली समेत अन्य त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए डीएम मृदुल चौधरी ने आबकारी विभाग को छह मार्च तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व एसडीएम करेंगे। इसके अलावा, टीम में सीओ पुलिस और संबंधित क्षेत्र में आबकारी अधिकारियों को शामिल किया गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि त्योहारों में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए गठित टीम क्षेत्र में लगातार सतत निगरानी करते हुए कार्रवाई करें। अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रदेश स्तर पर संचालित टोल फ्री नंबर 14405 और व्हाट्सएप नंबर 9454466019 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 21:22 IST
Jhansi: अवैध शराब निर्माण व बिक्री रोकने के लिए चलाया जायेगा विशेष अभियान, एसडीएम के नेतृत्व में टीमें गठित #CityStates #Jhansi #JhansiIllegalLiquorSale #JhansiExciseDepartment #JhansiAdministration'sCampaignAgainstLiquor #SubahSamachar
