Jhansi: 51 दिन में चेन पुलिंग के 261 मामले, आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए वसूला 37 हजार जुर्माना

51 दिनों में ट्रेनों में बेवजह चेन पुलिंग के 261 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए 37,060 रुपये का जुर्माना वसूल किया। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि एक जनवरी से 20 फरवरी तक की अवधि में झांसी मंडल में अलार्म चेन पुलिंग की 261 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसमें 261 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और एक को जेल भेजा गया है। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 37,060 का जुर्माना वसूला गया है। इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से ललितपुर से बीना और हेतमपुर से मुरैना खंड में अधिक सतर्कता बरती जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 21:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: 51 दिन में चेन पुलिंग के 261 मामले, आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए वसूला 37 हजार जुर्माना #CityStates #Jhansi #JhansiChainPullingCase #JhansiRpfAction #VeeranganaLaxmibaiJhansiStation #SubahSamachar