Noida News: कार का शीशा तोड़ 2.70 लाख के जेवर चोरी

नोएडा। सेक्टर-18 मार्केट में बहन की शादी की खरीदारी करने पहुंचे युवक की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने 2.70 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित गहने खरीदने के बाद उन्हें कार में रखकर दोबारा बाजार में खरीदारी करने चले गए थे। करीब एक घंटे बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला और जेवर गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-150 निवासी सैयद जीशान ने पुलिस को बताया कि नवंबर में उनकी बहन की शादी होनी है। इसी सिलसिले में वह 18 अक्तूबर को सेक्टर-18 मार्केट पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब 2.70 लाख रुपये के जेवर खरीदे और कार में रख दिए। इसके बाद वह अन्य सामान खरीदने चले गए। करीब एक घंटे बाद लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला और जेवर गायब थे। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: कार का शीशा तोड़ 2.70 लाख के जेवर चोरी #JewelryWorth2.70LakhStolenAfterBreakingCarWindow #SubahSamachar