UP: विंध्याचल मंदिर में दान में मिले गहनों की आज तक नहीं हुई जांच, पीली और सफेद धातु के रूप में होता है दर्ज

मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित तीन प्रमुख मंदिरों में दान पात्रों में श्रद्धालु सोने-चांदी के आभूषण भी चढ़ाते हैं लेकिन दान पात्रों से निकले आभूषणों को आज तक केवल पीली और सफेद धातु के रूप में दर्ज किया जाता है। दान पात्र से मिले गहनों को प्रशासन इसी रूप में आज तक दर्ज करता चला आ रहा है। आज तक न तो इन गहनों की जांच कराई गई है और न ही इनके संबंध में जानकारी सार्वजनिक की गई है। दान में मिली पीली और सफेद धातु का पिछली बार कब ऑडिट हुआ, इसकी जानकारी भी प्रशासन के पास नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर की तरह विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजा मंदिर और मां कालीखोह मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। यहां लगे 22 दान पात्रों में भक्त अपनी श्रद्धानुसार धनराशि और आभूषण डालते हैं। हर तीन महीने में होने वाली गणना में दान में मिले रुपयों की जानकारी तो साझा की जाती है, लेकिन गहनों के रूप में क्या प्राप्त हुआ, यह सार्वजनिक नहीं किया जाता। इतना ही नहीं, दान पात्र में मिले आभूषणों को पीली और सफेद धातु के रूप में दर्ज कर बॉक्स में रखकर लॉकर में सुरक्षित रखने का दावा प्रशासनिक अधिकारी करते रहे हैं। आज तक इन गहनों की जांच नहीं कराई गई। ऐसे में व्यवस्था के पारदर्शी होने पर सवाल खड़े होते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 11:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: विंध्याचल मंदिर में दान में मिले गहनों की आज तक नहीं हुई जांच, पीली और सफेद धातु के रूप में होता है दर्ज #CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurNews #VindhyachalTemple #MirzapurLatestNews #SubahSamachar