Aligarh News: खाली किराये के मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
क्वार्सी इलाके की पंचवटी कॉलोनी में चोरों ने किराये के खाली मकान के मेन गेट और कमरे के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय मकान में कोई नहीं था।पंचवटी कॉलोनी में नवाब सिंह के मकान में बुलंदशहर के मांगरोल निवासी धर्म सिंह पत्नी नीतू के साथ किराये पर रहते हैं। नीतू की तबीयत खराब होने के कारण वह एक अगस्त से बुलंदशहर के कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं। इसी वजह से मकान में ताला लगा था। पांच अगस्त की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मकान मालिक नवाब सिंह ने धर्म सिंह को फोन कर घर के ताले टूटे होने और सामान बिखरा होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे धर्म सिंह ने बताया कि चोर 20 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात ले गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:55 IST
Aligarh News: खाली किराये के मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी #AligarhNews #Crime #SubahSamachar
