जेवर उपचुनाव: कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज, मतदान कल
यमुना सिटी। नगर पंचायत जेवर के वॉर्ड-12 में होने वाले उप चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। 7 मई को मतगणना होगी। पोलिंग पार्टियां रात में भी केंद्रों पर पहुंच जाएंगी और सुबह से केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए चुनाव अधिकारियों और प्रशासन ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। जेवर तहसील के देवेश गोयल, पराग और मोहित ने सभासद पद के लिए नामांकन कराया था। इन्हीं तीनों प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। चुनाव आयोग की गाइडलांइस न के अनुसार मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार प्रचार बंद हो चुका है। अब प्रत्याशी और उनके समर्थन लोगों के घर-घर जाकर उनसे मतदान करने की अपील कर रहे हैं। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 18:59 IST
जेवर उपचुनाव: कर्मचारियों का प्रशिक्षण आज, मतदान कल #JewarBy-election:StaffTrainingToday #PollingTomorrow #SubahSamachar
