JEE Main Admit Card: पांच से आठ अप्रैल की परीक्षा के लिए जेईई मेन सत्र-2 का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन 2026 सत्र-2 (JEE Main) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक विभिन्न तिथियों में आयोजित की जा रही है, जिसके लिए चरणबद्ध तरीके से प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। एडमिट कार्ड पाने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉगिन करना जरूरी है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश तभी मिलेगा जब यह दस्तावेज साथ में होगा, इसलिए इसे पहले ही निकालकर सुरक्षित रख लें। देखें परीक्षा तिथियां राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा JEE (Main) 2026 सत्र-2 की परीक्षा 2, 4, 5, 6, 7 और 8 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके। यह परीक्षा देश के 304 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में लगभग 566 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बार करीब 11.23 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 02, 2026, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Education National



JEE Main Admit Card: पांच से आठ अप्रैल की परीक्षा के लिए जेईई मेन सत्र-2 का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड #Education #National #SubahSamachar