JEE Main 2026: जेईई मेन की अंतिम उत्तर कुंजी हुई जारी, फटाफट करें डाउनलोड; बीई और बीटेक के हटाए नौ प्रश्न
JEE Main Final Answer Key OUT: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2026 के बीई/बीटेक (पेपर-1) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सत्र-1 की फाइनल आंसर-की से 9 प्रश्न हटा दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से अधिक उम्मीदवार अब अपनी उत्तर पुस्तिका का मिलान अंतिम उत्तर कुंजी से कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। जनवरी में हुई परीक्षा एनटीए ने 21 से 29 जनवरी तक प्रतिदिन दो शिफ्टों में जेईई मेनसेशन-1 की परीक्षा आयोजित की थी। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रवेश परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 4 फरवरी को जारी की गई। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से 6 फरवरी तक प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 11:17 IST
JEE Main 2026: जेईई मेन की अंतिम उत्तर कुंजी हुई जारी, फटाफट करें डाउनलोड; बीई और बीटेक के हटाए नौ प्रश्न #Education #National #SubahSamachar
