JEE Advanced: डाटा लीक मामले पर IIT रुड़की का स्पष्टीकरण, MoE को बताया- कोई संवेदनशील जानकारी लीक नहीं हुई
IIT Roorkee: आईआईटी रुड़की ने शुक्रवार को कहा कि लाखों जेईई (एडवांस्ड) उम्मीदवारों को प्रभावित करने वाले डेटा लीक और निजता उल्लंघन के दावे "भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत" हैं। आईआईटी रुड़की ने जोर देकर कहा कि क्लाउड स्टोरेज की अस्थायी गड़बड़ी के कारण कोई भी संवेदनशील जानकारी लीक या बड़े पैमाने पर नहीं निकाली गई। इस वर्ष परीक्षा आयोजित करने वाले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी "वास्तविक घटना का सटीक चित्रण नहीं करती" और गलत सूचना फैलाने का प्रयास बताया। जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) और देश भर के कई अन्य प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश का माध्यम है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 05, 2026, 12:52 IST
JEE Advanced: डाटा लीक मामले पर IIT रुड़की का स्पष्टीकरण, MoE को बताया- कोई संवेदनशील जानकारी लीक नहीं हुई #Education #National #SubahSamachar
