Trump vs Pope Leo XIV: पोप पर ट्रंप की टिप्पणियों के बीच जेडी वेंस का संतुलित दांव, तारीफ के साथ पूछे सवाल
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच जहां एक ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पोप लियो 14वें के बीच खूब टिप्पणियां चल रही है। वहीं दूसरी ओरअमेरिका ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पोप लियो की तारीफ भी की है। भले ही कुछ मुद्दों पर उनसे उन्होंने असहमति भी जताई हो।जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें अच्छा लगता है जब पोप दुनिया के बड़े मुद्दों जैसे युद्ध, शांति, इमिग्रेशन और गर्भपात पर खुलकर बोलते हैं। उनके मुताबिक, इससे चर्चा शुरू होती है, जो जरूरी है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वे पोप की हर बात से सहमत नहीं हैं। खासतौर पर हाल ही में ईरान संघर्ष को लेकर पोप के बयान पर उन्होंने सवाल उठाया। पोप ने कहा था कि जो लोग युद्ध करते हैं या बम गिराते हैं, वे शांति के रास्ते पर नहीं हैं। इस पर वेंस ने तर्क दिया कि इतिहास में कई बार युद्ध जरूरी भी रहा है, जैसे जब अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध में निर्दोष लोगों को बचाया। ये भी पढ़ें:-Donald Trump: 'ईरान युद्ध खत्म होने के बहुत करीब', ट्रंप का दावा; बोले- तेहरान समझौता करने को बेचैन अब ट्रंप और पोप के बीच विवाद को समझिए बता दें कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच बीते कई दिनों सेडोनाल्ड ट्रंप और पोप के बीच तकरार देखने को मिल रहा है। जब पोप ने युद्ध को खत्म करने और शांती की अपील की, तब ट्रंपने पोप की बातों को गलतबताया और यहां तक कह दिया कि वे माफी नहीं मांगेंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि पोप कुछ मुद्दों पर कमजोरहैं। इस बयान से दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया है। पोप का जवाब शांति पर दिया जोर इस पूरे विवाद के बीच पोप लियो 14वें ने बहुत शांत और संतुलित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि वे किसी राजनीतिक बहस में नहीं पड़ना चाहते। पोप ने कहा किउनका काम राजनीति करना नहीं, बल्कि शांति का संदेश देना है।वे दुनिया में युद्ध खत्म करने और देशों के बीच संवाद बढ़ाने की कोशिश करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि मैं ट्रंप प्रशासन से नहीं डरता। ये भी पढ़ें:-US-Iran Talks: 'गहरा अविश्वास रातों-रात दूर नहीं हो सकता', अमेरिका-ईरान विवाद पर बोले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस गाजा और शांति की बात जेडी वेंस ने गाजा की स्थिति को बहुत बड़ी मानवीय त्रासदीबताया। उन्होंने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंपके नेतृत्व में वहां शांति समझौते की कोशिशें हुई हैं। पोप इस समय अफ्रीका के दौरे पर हैं, जहां वे शांति, भाईचारा और धर्मों के बीच संवाद का संदेश दे रहे हैं। खासतौर पर अल्जीरिया जैसे देशों में उनका फोकस अलग-अलग समुदायों को जोड़ने पर है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 06:21 IST
Trump vs Pope Leo XIV: पोप पर ट्रंप की टिप्पणियों के बीच जेडी वेंस का संतुलित दांव, तारीफ के साथ पूछे सवाल #World #International #DonaldTrump #PopeLeoXiv #JdVance #WestAsiaCrisis #SubahSamachar
