ईरान से बात या सख्त चेतावनी?: ट्रंप के संदेश के साथ पाकिस्तान रवाना हुए वेंस, कहा- चालबाजी मंजूर नहीं होगी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने कूटनीतिक मोर्चे पर बड़ा कदम उठाया है। जेडी वेंस इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे ईरान के साथ अहम बातचीत में हिस्सा लेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब क्षेत्र में संघर्षविराम बना हुआ है, लेकिन हालात अब भी नाजुक हैं। वेंस के बयान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन किसी भी तरह की चालबाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। रवाना होने से पहले वेंस ने कहा कि अगर ईरान ईमानदारी से बातचीत करता है तो अमेरिका भी सकारात्मक रुख अपनाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका खुले हाथ से बातचीत करना चाहता है। लेकिन उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान ने बातचीत में खेल करने की कोशिश की तो अमेरिकी टीम सख्त रुख अपनाएगी। यह बयान साफ संकेत देता है कि बातचीत के साथ-साथ दबाव की रणनीति भी जारी रहेगी। क्या इस बातचीत से खत्म हो सकता है एक महीने पुराना संघर्ष यह वार्ता पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी तनाव को खत्म करने के मकसद से हो रही है। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते का संघर्षविराम हुआ है। अब यह बातचीत उसी को आगे बढ़ाने और स्थायी शांति का रास्ता निकालने के लिए अहम मानी जा रही है। ये भी पढ़ें-Hormuz Toll:होर्मुज के हथियार से अमेरिका क्यों परेशान, युद्ध विराम के बाद इस जलडमरुमध्य पर नया बवाल क्या कौन-कौन शामिल है इस अहम बातचीत में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वेंस करेंगे। उनके साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर भी शामिल हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक यह बैठक शनिवार सुबह स्थानीय समय के अनुसार होगी और इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। ईरान की तरफ से कौन कर रहा है नेतृत्व ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ इस वार्ता का नेतृत्व कर सकते हैं। हालांकि अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि ईरान के सभी शीर्ष नेता इस बैठक में शामिल होंगे या नहीं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुका है। क्या पाकिस्तान बना बातचीत का अहम केंद्र इस पूरी प्रक्रिया में पाकिस्तान एक अहम भूमिका निभा रहा है। इस्लामाबाद में हो रही यह बैठक दोनों देशों के बीच संवाद का नया मंच बन सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह बातचीत शांति का रास्ता खोलेगी या फिर तनाव और बढ़ेगा। अन्य वीडियो-

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 19:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ईरान से बात या सख्त चेतावनी?: ट्रंप के संदेश के साथ पाकिस्तान रवाना हुए वेंस, कहा- चालबाजी मंजूर नहीं होगी #World #National #Us #Iran #Pakistan #Diplomacy #JdVance #MiddleEast #Ceasefire #Negotiations #SubahSamachar