Budaun News: रंजिश में भाजपा नेता की कार पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
बदायूं के उझानी क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष हरवीर सिंह राजपूत पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी कार पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की गई। वह सड़क किनारे कार खड़ी कर उसमें बैठे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला रविवार शाम का बताया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ानरसिंहपुर के मजरा रामसिंहनगला निवासी भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष हरवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि आंबेडकर चौराहे के पास उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। वह कार में ही थे, उसी दौरान सामने से एक व्यक्ति ने उनकी कार पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की। जेसीबी के आरोपी चालक से उनकी रंजिश है। भाजपा नेता ने बताया कि अगर वह कार से निकलकर नहीं भागते तो कार समेत उन्हें जेसीबी से कुचल दिया जाता। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई। आरोपी चालक जेसीबी को भगा ले गया। इंस्पेक्टर क्राइम गुड्डू सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिकायत पर जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:37 IST
Budaun News: रंजिश में भाजपा नेता की कार पर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच #CityStates #Budaun #JcbDriver #Crime #Police #SubahSamachar
