मनमानी: अलीगढ़ के जवाहर पार्क में 10 रुपये का टिकट 30 में दिया, नगर आयुक्त बोले-होगी सख्त कार्रवाई

ईद के मौके पर अलीगढ़ के जवाहर पार्क पहुंचे लोगों को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब उनसे 10 रुपये के टिकट के लिए 30 रुपये वसूले गए। इससे भी बड़ी बात यह है कि 30 रुपये का छपा हुआ टिकट भी थमाया गया। त्योहार के मौके पर बच्चों को लेकर पार्क पहुंचे लोगों को इससे बहुत परेशानी हुई। उनके खर्च का हिसाब गड़बड़ा गया। कुछ लोगों ने बहस भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शाहजमाल एडीए कॉलोनी निवासी सलमान ने बताया कि पहले 10 रुपये लगते थे, शनिवार को 30 रुपये लिए गए हैं। इसका रेट कब बढ़ा दिया गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। पूछने पर टिकट विंडो वालों ने कोई सही जवाब नहीं दिया। तेलीपाड़ा निवासी मो.अमान ने भी यही बताया। उन्होंने कहा कि कब कहां के पैसे बढ़ा दिए जाते हैं, कुछ पता नहीं चलता है। इस संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा है कि टिकट का रेट 10 रुपये ही है, 30 रुपये नहीं लिए जा सकते हैं। यह गलत है। ऐसा करने वाले स्टाफ की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मनमानी: अलीगढ़ के जवाहर पार्क में 10 रुपये का टिकट 30 में दिया, नगर आयुक्त बोले-होगी सख्त कार्रवाई #CityStates #Aligarh #JawaharParkAligarhTicketPrice #JawaharParkAligarh #AligarhNagarNigam #AligarhNews #Eid #SubahSamachar