Kangra News: धर्मशाला में पीलिया का प्रकोप, 12 बच्चों सहित 21 अस्पताल में भर्ती, दो टांडा रेफर
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के कंड, दाड़नू, गमरू, रामनगर और शामनगर क्षेत्रों में पीलिया फैल गया है। पांच दिनों में इन क्षेत्रों से पीलिया के कई मामले सामने आने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में 12 बच्चों सहित 21 मरीज भर्ती हैं। वहीं, दो गंभीर बच्चों को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर करना पड़ा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है, जबकि जल शक्ति विभाग को पेयजल के नमूनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्राथमिक जांच में दूषित पेयजल को ही इन क्षेत्रों में पीलिया फैलने की मुख्य वजह माना जा रहा है। बरसात शुरू होते ही बढ़े इन मामलों से जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल के बच्चों के वार्ड में भर्ती मरीजों में एक ही परिवार के तीन बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी आयु 7 से 17 साल के बीच है। इसके अलावा मेडिसिन वार्ड में भी 9 मरीज उपचाराधीन हैं। दाड़नू की प्रीति ने बताया कि प्राइमरी स्कूल कंड में गंदे पानी की सप्लाई के कारण उनके तीनों बच्चे बीमार हुए हैं, जो तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। स्कूल के अन्य बच्चे भी इसी पानी के कारण पीलिया की चपेट में आए हैं, जिसकी शिकायत मुख्याध्यापक से भी की गई थी।बचाव के उपाय और कारणप्रमुख कारण : दूषित पानी व संक्रमित भोजन का सेवन, हेपेटाइटिस ए और ई वायरस, खराब स्वच्छता और सीवरेज का पेयजल में मिलना।बचाव के उपाय : हमेशा उबला हुआ पानी पिएं। भोजन से पहले हाथ धोएं। खुले व कटे फलों से बचें। पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।धर्मशाला क्षेत्र में पीलिया फैलने की जानकारी मिली है। जल्द ही पेयजल योजनाओं और टैंकों से पानी के सैंपल भरकर जांच करवाई जाएगी। यदि सैंपल फेल होते हैं तो पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। विभाग लगातार टैंकों की सफाई करवा रहा है। -सुमित कटोच, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, मंडल धर्मशालाक्षेत्रीय अस्पताल में पिछले चार-पांच दिनों से पीलिया के मामले आ रहे हैं। अभी करीब 21 मरीज मेडिसिन और बच्चों के वार्ड में भर्ती हैं। पीलिया फैलने का मुख्य कारण गंदा पानी ही होता है। -डॉ. अनुराधा शर्मा, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला धर्मशाला अस्पताल के शिशु वार्ड में पीलिया के उपचारकेलिएएडमिटएक परिवार के तीन बच्चे। अमर उज धर्मशाला अस्पताल के शिशु वार्ड में पीलिया के उपचारकेलिएएडमिटएक परिवार के तीन बच्चे। अमर उज
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 18:05 IST
Kangra News: धर्मशाला में पीलिया का प्रकोप, 12 बच्चों सहित 21 अस्पताल में भर्ती, दो टांडा रेफर #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
